{"_id":"64ef89378bf4366b1801de46","slug":"meeting-on-mathura-vrindavan-rail-project-postponed-will-now-take-place-tomorrow-mathura-news-c-29-1-mtr1009-127750-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मथुरा-वृंदावन रेल प्रोजेक्ट पर बैठक टली, अब कल होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मथुरा-वृंदावन रेल प्रोजेक्ट पर बैठक टली, अब कल होगी
Wed, 30 Aug 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन रेल प्रोजेक्ट में खामियों को दूर करने के लिए बृहस्पतिवार को व्यापारियों और प्रशासन की कलेक्ट्रेट में होने वाली बैठक रक्षाबंधन कारण स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक एक सितंबर को तय समय पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी।
शहर के उद्यमियों और व्यापारियों ने मथुरा-वृंदावन रेल प्रोजेक्ट में खामियां गिनाते हुए विरोध किया था। इसके बाद सांसद हेमामालिनी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर प्रोजेक्ट पर चल रहे काम को रुकवा दिया था। रेल मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट पर कैसे काम किया जाए इसके लिए लोगों की राय जानने के बाद ही आगे बढ़ने को कहा था। इस पर जिला प्रशासन ने व्यापारियों से सुझाव लेने और उनकी शंका का समाधान करने के लिए बैठक बुलाई थी, लेकिन तय तिथि के दिन रक्षाबंधन का अवकाश होने के कारण अब एक सितंबर को होगी। रेलवे गति शक्ति के उपमहाप्रबंधक होतिम सिंह ने बताया कि व्यापारी, उद्यमी और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में होने वाली बैठक में जो सुझाव मिलेंगे, उसके बाद प्रोजेक्ट का भविष्य तय किया जाएगा।