{"_id":"65db60c90f82856d870cb681","slug":"meeting-of-shri-krishna-janmabhoomi-sangharsh-trust-was-held-at-bhagwat-temple-in-vrindavan-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से जुडे़ंगे एक लाख लोग, बैठक में बनी रणनीति; किया जाएगा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से जुडे़ंगे एक लाख लोग, बैठक में बनी रणनीति; किया जाएगा संपर्क
Sun, 25 Feb 2024 09:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 Feb 2024 09:42 PM IST
सार
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से एक लाख लोग जोड़े जाएंगे। बैठक में रणनीति बनाई गई है। अब लोगों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में रविवार को परिक्रमा मार्ग स्थित भागवत मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता आचार्य बद्रीश ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि न्यास के पहले चरण में ब्रज क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए एक लाख लोगों से श्रीकृष्ण मुक्ति संकल्प पत्र भरवाकर अभियान से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
धर्माचार्यों ने कहा कि राष्ट्रवादी, देश हित चिंतक मुस्लिम आगे आकर न्यायालय से बाहर समझौते को तैयार हों, जिससे देश में एकता कायम रखी जा सके। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुकदमे के हिंदू पक्षकार दिनेश शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन से ब्रज क्षेत्र के प्रत्येक सनातनी को जोड़ेगा। महंत मोहिनी बिहारी शरण दास ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के संघर्ष में प्रत्येक बृजवासी भागीदार बने।
विज्ञापन
आचार्य बद्रीश ने कहा कि सूफी मुस्लिम धर्मगुरु अजमेर शरीफ के संरक्षक द्वारा मुस्लिम समुदाय से की गई अपील में न्यायालय से बाहर समझौते की बात कही गई है। हम उनका सम्मान करते हैं। रिचा शर्मा,महंत रामदास महाराज, संत केशव दास, राजेश कृष्ण शास्त्री, रामसेवक, अश्वनी शर्मा, नरेश ठाकुर, महेश दास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन