{"_id":"393a7909261f8fea48af639c77a82d25","slug":"meeting-of-mathura-municipality-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में वार्ड पांच की पेयजल टंकी को लेकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में वार्ड पांच की पेयजल टंकी को लेकर हुआ हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका शहर के बीच स्थापित भगत सिंह पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने जा रही है। इस आशय के प्रस्ताव पर शुक्रवार को पालिका बोर्ड की बैठक में आम सहमति से मुहर लगाई गई।
शुक्रवार को कृष्णा नगर स्थित वाटर वर्क्स सभागार में नगर पालिका बोर्ड की बैठक चेयरमैन मनीषा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें पूर्व बोर्ड बैठक की कार्रवाई को स्वीकृति प्रदान करते हुए राज्य वित्त से प्राप्त 3.33 करोड़ की राशि को अनुमोदित किया गया।
इसके साथ ही शहरी विकास से जुड़े 27 प्रस्तावों को अधिशासी अधिकारी उदयराज सिंह ने बोर्ड के समक्ष रखा। इन सभी पर चर्चा के बाद स्वीकृति प्रदान की गई। कई प्रस्तावों पर संशोधन भी कराए गए।
विज्ञापन
इन प्रस्तावों में भगत सिंह पार्क का सौंदर्यीकरण और इस पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की स्थापना भी शामिल रही। इस दौरान वार्ड पांच में मौजूद पेयजल टंकी का उपयोग न करने पर हंगामा हो गया।
विरोध का कारण था कि पालिका वाटर टैक्स वसूल रही है लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं कर रही है। इसे सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही सदस्यों का समर्थन मिला। इसके अलावा शहर में गंदगी को लेकर भी सभी ने चिंता जताई।