{"_id":"661da817bfc7e7c8d80f9444","slug":"medical-studies-also-in-district-joint-hospital-mathura-news-c-29-1-mtr1002-223529-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल की पढ़ाई भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल की पढ़ाई भी
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। जिला संयुक्त चिकित्सालय में आगामी सत्र से डिप्लोमा इन गायनेकोलॉजी एंड ऑब्स्टेट्रिक्स(डीजीओ) की पढ़ाई होगी। इसके लिए मेडिकल स्नातक अर्थात एमबीबीएस या बीएएमएस उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। फिलहाल अस्पताल को दो सीटें मिलीं हैं। इसके लिए सरकार द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय को डीजीओ कोर्स के लिए मान्यता दी गई है। अस्पताल का चयन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से किया गया है।
सरकार ने वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय को डीजीओ कोर्स के के लिए मान्यता दी है। दो साल के पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा के लिए अस्पताल को दो सीटें मिली हैं। यह प्रदेश का दूसरा अस्पताल है। जहां डीजीओ कोर्स के लिए मान्यता दी गई है। इससे पहले लखनऊ में वीरांगना अवंतिकाबाई महिला अस्पताल को मान्यता दी गई है।
संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. विनीत कुमार ने बताया कि यह कोर्स दो साल का होगा। अस्पताल की महिला रोग विशेष एमएस डॉ. रश्मि गोयल मेडिकल के स्टूडेंट को पढ़ाएंगी। आगरा मंडल के लिए यह बड़ी उपलब्धि हैं। चयन से दो माह पहले सर्वे किया गया गया। सर्वे में अस्पताल मानकों पर खतरा उतरा।
विज्ञापन
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर डीजीओ पोस्ट डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई की जाएगी। प्रति वर्ष दो मेडिकल स्टूडेंट यहां पढ़ाई के लिए आएंगे। परीक्षा सरकार द्वारा निर्धारित केंद्र पर ही होगी। स्टूडेंट यहां सिर्फ रहकर पढ़ाई करेंगे, जिससे एक सत्र के बाद 24 घंटे चार मेडिकल के छात्र अस्पताल को चिकित्सा सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। संवाद