{"_id":"5e46b0538ebc3ee5b446877b","slug":"medical-store-raid-mathura-news-agr4294351129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर से फार्मासिस्ट नदारद, दवाओं के भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर से फार्मासिस्ट नदारद, दवाओं के भरे सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। ड्रग इंस्पेक्टर ने शुक्रवार को नगर के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। दो मेडिकल स्टोर पर पंजीकृत फार्मासिस्ट मौके पर नहीं मिले। टीम ने दवाओं के सैंपल एकत्र कर जांच को भेजे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर संचालकों से एक सप्ताह में छह माह का रिकॉर्ड मांगा।
ड्रग इंस्पेक्टर अनिल आनंद ने टीम के साथ घंटाघर पर बांकेबिहारी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, जहां पर उन्हें फार्मासिस्ट नहीं मिला। इसके बाद दीक्षित मेडिकल स्टोर पर भी फार्मासिस्ट नहीं मिला। इसके बाद बल्देवगंज चौराहे पर अमन मेडिकल स्टोर में दवाओं की खरीद व बिक्री का रिकॉर्ड मांगा तो स्टोर संचालक बिल नहीं दिखा सके। जिस पर डीआई ने एक सप्ताह के भीतर रिकार्ड दिखाने के निर्देश दिए।
वही प्रतिबंधित कोडीन सीरप के साथ अन्य दवाओं के नमूने लिए। डीआई ने बताया कि नशे के लिए प्रयोग होने प्रयोग होने वाली दवाओं का भी पिछले छह माह का रिकार्ड एक सप्ताह में दिखाने की बात कही। ड्रग इंस्पेक्टर के निरीक्षण से नगर के कई मेडिकल स्टोर संचालक बंद कर फरार हो गए। डीआई ने बताया कि जो लोग मेडिकल स्टोर बंद चले गए हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।