फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   medical camp in aligarh

जीएलए का स्वास्थ्य जागरूकता के लिए ‘प्रयास’

Thu, 22 Oct 2015 07:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 22 Oct 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
medical camp in aligarh
जीएलए विश्वविद्यालय की ओर से सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के अंतर्गत आरंभ किए गए सोशल इनिशिएटिव ‘प्रयासÓ नामक संगठन ने अलीगढ़ स्थित रेडीऐंटस स्टार इंग्लिश स्कूल में हेल्थ कैंप का आयोजन किया। जिसमें 200 से अधिक छात्र और शिक्षकों ने चेकअप कराया।
विज्ञापन

 
इस दौरान ‘प्रयास’ टीम ने छात्रों और शिक्षकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उनको विटामिन के उपयोग के बारे में फार्मेसी विभाग के प्रो. जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने अपने ब्लड ग्रुप और ब्लड प्रेशर को चेक कराया और बॉडी मास इंडेक्स की जानकारी ली।

इस हेल्थ कैंप का आयोजन विवि के डॉक्टर मनोज कुमार की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का निवारण करते हुए संतुलित आहार (खाने के बारे में) का विवरण दिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की स्वास्थ्य को लेकर जिज्ञासाओं को भी शांत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के मैनेजर एकेडमिक इनिशिएटिव जन्मेजय मिश्रा और नितिन गौड ने छात्र-छात्राओं को गतिविधियों से अवगत कराया। रेडीऐंटस स्टार इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू राठी के साथ पौधरोपण भी किया।


इस अवसर पर फार्मेसी विभाग के लैब असिस्टेंट मुकेश कुमार पाली, विद्यार्थी शालू सिंह, सौर्य, नीरज महिमा, राविया, रीतिका, प्रफुल्ल, मृदुल, हिमांशु आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed