फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mayavati birthday celebration in mathura

‘सत्ता में लौटेगी बसपा’

Fri, 15 Jan 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 15 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
mayavati birthday celebration in mathura
पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा मुखिया मायावती के जन्मदिवस पर जुबली पार्क में आयोजित जनसभा के दौरान बसपा नेता प्रदेश की अखिलेश सरकार पर जमकर बरसे। केन्द्र सरकार को भी आडे़ हाथ लिया। सभी ने एक बार फिर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए एकजुटता का संकल्प दोहराया। पार्टी नेताओं ने भरोसा दिलाया कि बसपा एक बार फिर यूपी की सत्ता हासिल करेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और आगरा, अलीगढ़ मंडल के जोन कोआर्डिनेटर महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं। अफसर निरंकुश हो गए हैं। आम व्यक्ति की कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार प्रत्येक मोर्चे पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है। प्रदेश की जनता एक बार फिर बसपा मुखिया की ओर देख रही है। भयमुक्त शासन बसपा ही दे सकती है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि उनके लिए अब बसपा ही सब कुछ है। अब तो इसी के लिए जीना है। गोवर्धन के विधायक राजकुमार रावत ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा को जनपद में एकतरफा जीत मिलेगी। जिले की सभी पांच सीट बसपा जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा जोन कोआर्डिनेटर दारा सिंह ने कहा कि बसपा ही एकमात्र पार्टी है, जो सभी समाज को साथ लेकर चलती है। सभी समाज के लोग भी बसपा से विकास की उम्मीद भी करते हैं।

पार्टी नेता योगेश द्विवेदी ने कहा कि आगामी चुनाव की कामयाबी के लिए सभी को संकल्प लेना है। अगले चुनाव में पार्टी की अध्यक्ष मायावती को मुख्यमंत्री बनाकर रहेंगे। ठा. अतुल सिसौदिया ने कहा कि अब वक्त बसपा का है।


इस मौके पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डा. जसराम, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, संघरत्न सेठी, वृंदावन पूर्व चेयरमैन पुष्पा शर्मा, गिर्राज प्रसाद गोला, सतीश बघेल, डा. अबरार हुसैन, इंजीनियर राजकुमार शर्मा, महेन्द्र चौधरी, राजवीर छावरिया, रामबाबू सैनी, डा. दाताराम, कैलाश बाबू आदि  मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम ने की। इसी दौरान पार्टी मुखिया मायावती के 60वें जन्मदिवस पर सभी पार्टी नेताओं ने मिलकर केक काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed