{"_id":"645940b54cf2e0d75a0c4489","slug":"maximum-votes-cast-in-atas-and-least-in-bakalpur-mathura-news-c-29-1-mtr1009-71509-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आटस में सर्वाधिक तो बाकलपुर में सबसे कम पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आटस में सर्वाधिक तो बाकलपुर में सबसे कम पड़े वोट
Tue, 09 May 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Tue, 09 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। निकाय चुनाव के लिए चार मई को मतदान के दौरान मथुरा-वृंदावन नगर निगम में 38.52 प्रतिशत वोट डाले गए। इसमें वार्ड आठ आटस का तीन नंबर बूथ सर्वाधिक मतदान वाला रहा है। यहां 82 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके विपरीत बाकलपुर वार्ड 16 के बूथ पर सबसे कम 8.18 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों ही वार्ड और बूथ नगर निगम के बाहरी क्षेत्र से जुड़े हैं। नगर निगम की पुरानी आबादी में मतदान का मिलाजुला असर रहा है।
मतदान में जनपद के सभी 15 निकायों में से मथुरा-वृंदावन नगर निगम सबसे पीछे रहा है। इसमें भी अधिक मतदान वाले क्षेत्र नगर निगम के सीमा विस्तार से जुड़े हुए हैं। पुरानी आबादी मतदान में सबसे कमजोर रही है। मतदान के आंकड़ों पर नजर डाले तो अधिक मतदान वाले बूथों की सूची में वार्ड 8 शामिल हैं। यहां बूथ संख्या तीन में सबसे अधिक मतदान हुआ है, जो 82 प्रतिशत है। यह क्षेत्र वृंदावन के ग्रामीण अंचल से जुड़ा है। इसके बाद वार्ड संख्या तीन का गिरधरपुर आता है,जहां बूथ संख्या 159 पर 79 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरा नंबर वार्ड 29 कोयला अलीपुर के नाम रहा है।
यहां बूथ संख्या 29 पर सर्वाधिक वोट पड़े हैं, जो 78.14 प्रतिशत हैं। सर्वाधिक मतदान वाले बूथों में चौथे नंबर पर वार्ड 8 आटस का बूथ एक रहा है। यहां 77.47 प्रतिशत वोट डाले गए। टॉप फाइव में पांचवें नंबर पर वार्ड 8 आटस का ही बूथ 5 रहा है, जहां 78.82 प्रतिशत वोट डाले गए हैँ। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे कम मतदान वाले पांच बूथों में वार्ड 16 बाकलपुर के बूथ 133 पर 8.18 प्रतिशत मतदान रहा। वार्ड 14 लक्ष्मीनगर का बूथ 554 दूसरे स्थान पर रहा। यहां 8.39 प्रतिशत मतदान हुआ। शहरी क्षेत्र पुरानी आबादी में शामिल चौबियापाड़ा वार्ड 61 का बूथ 584 पर 8.39 प्रतिशत ही वोट डाले गए हैं। वार्ड 59 महोली के बूथ 171 पर 9.64 प्रतिशत मतदान हुआ।