फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Young man trampled by truck, death

मथुरा: ट्रक ने रौंदा युवक, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Young man trampled by truck, death
मथुरा। हाईवे के गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा स्कूल के पास ट्रक ने एक चाट विक्रेता को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मूलरूप से जालौन के भवानी राम क्षेत्र निवासी जाकिर (30) पिछले 15 वर्षों से सतोहा स्थित अजय नगर कॉलोनी में रहकर चाट बेचने का काम करता था। बताते हैं कि शनिवार की रात लगभग 9 बजे श्रीजी बाबा स्कूल के सामने से टिकिया-पकौड़ी की ढकेल लेकर वह वापस अपने घर लौट रहा था, तभी गोवर्धन की ओर से आते ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हाईवे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed