फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura Janmashtami CM Yogi Announces ₹30000 Crore Development Plan for Braj Region UP News In Hindi

Mathura News: ब्रज के लिए योगी ने की 30 हजार करोड़ की योजनाओं की घोषणा, जन्माष्टमी पर कहा- लौटेगा द्वापर युग

Sun, 17 Aug 2025 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Aug 2025 03:52 AM IST
सार

CM Yogi News: सीएम योगी ने ब्रज क्षेत्र के लिए 30 हजार करोड़ की योजना की घोषणा की। साथ ही उन्होंने यमुना को निर्मल और अविरल करने संकल्प लिया। 

विज्ञापन
Mathura Janmashtami CM Yogi Announces ₹30000 Crore Development Plan for Braj Region UP News In Hindi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Mathura Janmashtami News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में द्वापर युग फिर से लौटेगा। इसके लिए 30 हजार करोड़ की योजना की घोषणा की। साथ ही उन्होंने यमुना को निर्मल और अविरल करने संकल्प लिया। वह शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे थे। सीएम ने जन्मभूमि पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया।

विज्ञापन


उन्होंने श्रद्धालुओं और देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी। कहा कि ब्रज की रज में श्रीकृष्ण बसे हैं। श्रीकृष्ण की निष्काम कर्म की प्रेरणा हमें ताकत देती है। जब तक यह प्रेरणा हमारे बीच है, कोई हमारा बाल भी बांका नहीं कर सकता। संवाद
विज्ञापन


बच्चों को दुलार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आए सीएम योगी ने जन्मस्थान मंदिर में कान्हा के दर्शन किए। इसके बाद वे पांचजन्य सभागार पहुंचे। यहां उन्होंने बाल स्वरूप बच्चों को दुलार किया। अपने हाथों से उसे खीर भी खिलाई। इस दौरान बच्चों को उन्होंने उपहार भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले आठ वर्षों में 38वीं बार भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा का दौरा कर यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार के मुख्य एजेंडों में मथुरा का विकास भी शामिल है। मुख्यमंत्री रहते हुए सर्वाधिक बार मथुरा की यात्रा करने का उनका यह रिकॉर्ड, सनातन आस्था के प्रति उनकी सरकार के गहरे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। काशी और अयोध्या की तरह ही, अब मथुरा भी योगी सरकार के विकास के केंद्र में आ गया है।


सीएम योगी ने अपने कार्यकाल में काशी का 160, अयोध्या का 85 और अब मथुरा का 38 बार दौरा किया है। यह संख्या बताती है कि जिस भी धार्मिक नगरी पर उनका फोकस बढ़ता है, उसका कायाकल्प सुनिश्चित होता है। काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद अब कृष्ण नगरी के विकास पर उनका पूरा ध्यान है। यह दर्शाता है कि योगी सरकार भारत की तीनों प्रमुख धार्मिक नगरी को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed