{"_id":"604dfb208ebc3e8cf75e786c","slug":"mathura-woman-dies-due-to-consumption-of-toxin-mathura-news-agr4845350196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की मौत
विज्ञापन
राया (मथुरा)। विषाक्त पदार्थ खाने से एक महिला की हालत खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज में ऑल्टो कार न देने पर जबरन विषाक्त पदार्थ खिलाकर मारने का ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुरेश निवासी महुअन थाना फरह ने पुत्री भावना और नीरेश का विवाह गत 10 फरवरी 2019 को राया के गांव भैंसारा निवासी देवेंद्र और अभिषेक के साथ किया था। विवाह के बाद से देवेंद्र और परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर दोनों बहनों को परेशान करना शुरू कर दिया। दहेज में ऑल्टो कार को लेकर आए दिन विवाद करने लगे। गत 12 मार्च को भावना (24) को जबरन विषाक्त पदार्थ खिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
नीरेश ने घटना की सूचना मायके में दी। सभी लोग आ गए। भावना को मथुरा चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। पिता सुरेश ने थाना राया में पति देवेंद्र, ससुर ओमवीर, सास वीरो देवी और देवर अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।