फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura will be municipality soon

मथुरा को मिल सकता है नगर निगम का तोहफा

Fri, 23 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 23 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
mathura will be municipality soon
मथुरा
मथुरा को नगर निगम का दर्जा दे सकती है सरकार। हालांकि इसके लिए लिखा पढ़ी तो पिछले कई साल से चल रही है मगर इस बार सरकार कई दफा इशारा कर चुकी है। सीमा विस्तार भी कर दिया गया है। 50 से ज्यादा गांवों को सीमा विस्तार में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


मथुरा नगरपालिका को नगर निगम बनाने के लिए अरसे से आवाज उठ रही है। सियासी दलों ने भी शिद्दत के साथ मांग उठाई। धार्मिक नगरी है और पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है लिहाजा उसी तरह से विकास का पैमाना भी बनाया जा रहा है। कई मानकों पर मथुरा इस समय नगर निगम की कसौटी पर खरा भी उतर रहा है। प्रदेश सरकार ने कई दफा प्रशासन से इसके लिए रिपोर्ट भी मांगी थी।
विज्ञापन


जनसंख्या से लेकर आसपास की बसावट पर भी रिपोर्ट मांगी थी। यह भी पूछा गया कि किस-किस इलाके को नगर निगम बनने पर शहर में शामिल किया जा सकता है। इससे माना जा रहा है कि शासन शहर को नगर निगम का दर्जा दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि फिलहाल तो सीमा विस्तार के प्रस्ताव को अनुमति दे दी गई है। 50 से ज्यादा गांवों को शामिल किया जाएगा। वहीं कई बड़ी ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत भी बनाया जा सकता है। इसके लिए भी प्रशासन प्रस्ताव बनाकर भेज रहा है। जो सबसे बड़ी ग्राम पंचायत हैं उन्हें लेकर शासन ने रिपोर्ट मांगी है। जनसंख्या से लेकर वहां के कुल क्षेत्रफल के बारे में पूछा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed