{"_id":"a46339576eea9625b126e4aab9d93549","slug":"mathura-will-be-a-region-of-upca-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा अब क्रिकेट का मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा अब क्रिकेट का मंडल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने आगरा के स्थान पर मथुरा को मंडल का दर्जा दे दिया है। अब मथुरा में ही सभी आयु वर्ग के अंतर्जनपदीय क्रिकेट मैचों का आयोजन होगा। यहीं से मंडल की टीम चुनकर कानपुर भेजी जाएगी।
यूपीसीए की ओर से जारी पत्र में नए क्रिकेट सत्र से यह व्यवस्था लागू करने की बात कही गई है। इसमें मथुरा को मंडल घोषित करने और इसमें आगरा और हाथरस जिले को भी शामिल की जानकारी है।
यूपीसीए के कन्वीनर कमल चावला ने बताया मथुरा को मंडल बनाए जाने के बाद अंतर्जनपदीय मैचों का आयोजन मथुरा में ही हो सकेगा।
नए क्रि केट सत्र में मैच वेटरनेरी विश्वविद्यालय खेल परिसर में तैयार हो रहे टर्फ विकेट पर खेले जाएंगे। इससे पहले आगरा, हाथरस और मथुरा में जिले की टीमों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी टीम, रणजी के ट्रायल फार्म भरें खिलाड़ी
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव उमेश चौरसिया ने बताया कि यूपीसीए ने यूपी अंडर-14,16,19 और रणजी टीम के ट्रायल के फार्म उपलब्ध करा दिए हैं। ये फार्म आगरा, हाथरस में भी उपलब्ध हैं। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि पांच फरवरी है। फार्म भरने वाले सभी खिलाड़ियों का पहले जिला स्तर पर चयन होगा। इसके बाद मथुरा में अंतर्जनपदीय मैचों के बाद मंडल की टीम चुनी जाएगी, जो गाजियाबाद में परफॉर्म करेगी।
जिले में क्रिकेट के सितारे
- अमित पचहरा सर्विसेज रणजी टीम के सदस्य
- पार्थ पलावत यूपी-19 कैंप में कर चुके हैं प्रतिभाग
- रवि गुर्जर यूपी अंडर-19 कैंप में ले चुके हैं हिस्सा