{"_id":"6a22175df3c08127e707e99f","slug":"mathura-wife-shot-dead-in-marital-dispute-also-took-his-own-life-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: वैवाहिक विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या, अपनी भी जान दी; झगड़े का मामला चल रहा था कोर्ट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: वैवाहिक विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या, अपनी भी जान दी; झगड़े का मामला चल रहा था कोर्ट में
Fri, 05 Jun 2026 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 05 Jun 2026 05:55 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार दोनों का विवाह लगभग 4-5 वर्ष पहले हुआ था और काफी समय से उनके बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित सूर्य नगर कॉलोनी में गुरुवार को पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान मिथुन (27) और उसकी पत्नी पोखन(23) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दतिया-झांसी क्षेत्र के निवासी थे।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पोखन पिछले 5-6 दिनों से सूर्य नगर कॉलोनी में रह रही थी, जबकि मिथुन घटना वाले दिन ही वहां पहुंचा था। आरोप है कि मिथुन ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी और उसके बाद स्वयं को भी गोली मार ली, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दोनों का विवाह लगभग 4-5 वर्ष पहले हुआ था और काफी समय से उनके बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था। मृतक के भाई से फोन पर हुई बातचीत में भी पारिवारिक विवाद और मामला कोर्ट में लंबित होने की जानकारी मिली है। पुलिस इसी विवाद को घटना का प्रमुख कारण मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा इस्तेमाल किए गए हथियार की जांच कराई जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।