{"_id":"60ca07988ebc3ebd9e334d15","slug":"mathura-weight-week-will-run-from-today-to-identify-malnourished-children-mathura-news-agr496000168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कुपोषित बच्चों की पहचान के लिए आज से चलेगा वजन सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कुपोषित बच्चों की पहचान के लिए आज से चलेगा वजन सप्ताह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिले के शून्य से पांच साल के बच्चों में कुपोषण की स्थिति जांचने के लिए 17 से 24 जून तक वजन सप्ताह मनाया जाएगा। इस अभियान में बच्चों के वजन और उनकी लंबाई की माप से कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जाएगा।
2363 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलने वाले अभियान में पहले चरण में वजन सप्ताह जबकि अगले चरण में एक जुलाई से बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए ‘संभव’ अभियान चलेगा। अभियान से पूर्व बुधवार को शासन के बाल एवं महिला कल्याण विभाग के उच्चाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से अभियान के बारे में दिशानिर्देश दिए।
मथुरा के सीडीपीओ (आंगनबाड़ी) अशोक कुमार ने बताया कि बच्चों में कुपोषण दूर करने के उद्देश्य से चलाई जा रहीं योजनाओं के तहत 17 जून से यह वजन अभियान शुरू हो रहा है। इसके बाद एक जुलाई से 2 अक्तूबर के बीच ‘संभव’ कार्यक्रम शुरू होगा। इस कार्यक्रम का नाम ‘पोषण संवर्धन की ओर एक कदम’ है। इसमें बच्चों का पोषण दूर करने के लिए आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता उनके घरों पर जाएंगी। उन्हें पौष्टिक आहार देने की जानकारी देंगी। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर अपने हाथों से ऐसा खाद्य सामान तैयार करेंगी जो पौष्टिक होगा और उन्हें प्रतीकात्मक तौर पर बच्चों को खिलाएंगी। अभियान में शून्य से पांच साल तक के कुपोषित बच्चों की पहचान के अलावा दिव्यांग बच्चों की भी पहचान होगी।