फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Water level of Yamuna started decreasing

मथुरा: कम होने लगा यमुना का जलस्तर

Sun, 19 Sep 2021 07:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Water level of Yamuna started decreasing
यमुना में जलस्तर बढ़ने से केशी घाट का परिक्रमा मार्ग डूबा। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। दिल्ली परिक्षेत्र में बारिश से बढ़ा मथुरा में यमुना का जलस्तर अब कम होने लगा है। पिछले 24 घंटे में प्रयाग घाट पर 8 इंच पानी कम हुआ है। उधर, हथिनी कुंड से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा लगभग एक चौथाई रह गई है। जिससे सिंचाई विभाग का अनुमान है कि जल्द ही मथुरा में यमुना का जलस्तर सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन

हथिनी कुंड से शनिवार को 15.500 क्यूसेक जल छोड़ा जा रहा था। बारिश कम होने से यहां से अब केवल 350 क्यूसेक जल छोड़ा जा रहा है। जिससे मथुरा की ओर आ रहे यमुना जल में कमी आई और प्रयाग घाट पर आठ सेमी जल स्तर कम हो गया। शनिवार को यहां पर 164.99 मीटर जल स्तर नापा गया था। अब यह जलस्तर घट कर 164.82 रह गया है। इसके कम होने से सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। सिंचाई विभाग के एई राकेश कुमार ने बताया कि अब धीरे-धीरे जलस्तर सामान्य होने की ओर है।
विज्ञापन

वृंदावन में यमुना का जलस्तर स्थिर
यमुना का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। शनिवार के जिन कॉलोनियों में यमुना का पानी भरा था, शाम होते होते कुछ कम जरूर हुआ है लेकिन लोग अब भी बाढ़ के खतरे को देखकर डरे हुए है। इधर वृंदावन के केशीघाट पर परिक्रमा मार्ग में पानी भरने से लोग परिक्रमा नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed