फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Water filled at Vrindavan Kumbh Mela site

मथुरा: वृंदावन कुंभ मेला स्थल पर भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Water filled at Vrindavan Kumbh Mela site
मथुरा। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कुंभ स्थल क्षेत्र में आया यमुना का पानी।
वृंदावन (मथुरा)। ऊपर से छोड़े गए पानी के कारण यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी दिख रही है। बुधवार को भी यमुना के जलस्तर में और बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि यमुना कि निचले इलाकों में पानी भर गया है। कई कॉलोनियों में पानी घुस गया है। वहीं यमुना किनारे बने देवरहा बाबा घाट के समीप कुंभ मेला स्थल जलमग्न हो गया है।
चीरघाट से भ्रमर घाट होते हुए केशीघाट के परिक्रमा मार्ग में यमुना पानी आने से परिक्रमा मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। प्राचीन केशीघाट की 24 सीढ़ियों में से अब सिर्फ 5 सीढ़ी ही दिख रही हैं। शेष सीढ़ियां यमुना के पानी में डूब गईं। यमुना खादर में बसे लोग अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

यमुना का पानी बुधवार की शाम निचले इलाकों की कालोनी में प्रवेश कर गया। अगर यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई तो दर्जनों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ सकता है। इधर यमुना के जलस्तर बढ़ने से पानीघाट, दुर्गापुरम, हुड़दंग नगर, श्याम कुटी, राजपुर खादर आदि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed