{"_id":"67c0bb6d554a5ebab50c51d5","slug":"mathura-vrndaavan-rel-lain-kee-jameen-par-sadak-banaegee-uttar-pradesh-sarakaar-mathura-news-c-369-1-sagr1038-125825-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा-वृंदावन रेल लाइन की खाली पड़ी है जो जमीन, वहां यूपी सरकार बनाएगी सड़क; भविष्य के लिए ये है योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा-वृंदावन रेल लाइन की खाली पड़ी है जो जमीन, वहां यूपी सरकार बनाएगी सड़क; भविष्य के लिए ये है योजना
Fri, 28 Feb 2025 03:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 03:10 PM IST
सार
दो साल से रुकी मथुरा-वृंदावन रेल लाइन की जमीन पर अब उत्तर प्रदेश सरकार सड़क बनाएगी। सांसद हेमामालिनी की पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके लिए सहमति दे दी है। जल्द ही रेल मंत्रालय द्वारा कार्रवाई पूर्ण कर उत्तर प्रदेश सरकार को सड़क बनाने के लिए जमीन दी जाएगी। भविष्य में सड़क के ऊपर एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाकर मेट्रो ट्रेन संचालन की योजना है।
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन जाने वाला रेल मार्ग।
- फोटो : mathura
विस्तार
जिले में देश भर से श्रद्धालु मथुरा और वृंदावन में दर्शन करने के लिए आते हैं। वर्तमान में उनके लिए केवल मथुरा तक ही रेल सुविधा है। पहले मथुरा से वृंदावन के लिए भी रेल बस का संचालन होना था। करीब 12 किलोमीटर लंबी मीटर गेज लाइन को सांसद हेमामालिनी की पहल पर दो साल पहले ब्रॉडगेज लाइन में बदलने का कार्य शुरू हुआ था। इस पर हर 35 मिनट में ट्रेन संचालन की योजना थी, लेकिन लोगों के विरोध के चलते ये कार्य बंद हो गया। इसके साथ ही रेल बस का संचालन बंद हो गया।
दरअसल, नगर के लोगों और व्यापारियों का तर्क था कि रेल लाइन बनने से शहर दो हिस्सों में बंट जाएगा। ऐसे में वे एलिवेटेड रेल लाइन बनाने की मांग कर रहे थे। इसकी लागत बहुत अधिक होने के चलते ये काम बंद हो गया।
अब एक बार फिर सांसद हेमामालिनी ने नए प्रस्ताव के साथ पहल की है। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रेलवे लाइन के स्थान पर सड़क बनाने की मांग रखी। इस पर रेल मंत्री ने सहमति जताई है। इसके लिए रेलवे ये जमीन राज्य सरकार को देगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार 12 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कराएगी। सड़क निर्माण होने से मथुरा-वृंदावन मार्ग पर लगने वाले जाम से कुछ राहत जरूर मिलेगी। जल्द ही इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही भविष्य में इस सड़क पर एलिवेटेड रेल लाइन तैयार कर मेट्रो रेल के संचालन की भी योजना है। हालांकि इस पर फिलहाल विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगी सांसद
सांसद हेमामालिनी ने बताया कि दो साल पहले मीटर गेज रेल लाइन उखाड़ ली गई थी। इसके बाद अब जमीन पर कब्जा शुरू हो गया है। पहले जमीन को सुरक्षित करने और लोगों को आवागमन में राहत देने के लिए सड़क निर्माण बहुत जरूरी है। ब्रजवासियों के साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी ये सड़क बनने से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगी।