फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura-vrindavan palika will be a nigam

मथुरा-वृंदावन नगर पालिका मिलकर बनेंगी नगर निगम

Tue, 25 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Tue, 25 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
mathura-vrindavan palika will be a nigam
श्रीकृष्‍ण जन्मस्‍थान
मथुरा और वृंदावन नगर पालिका क्षेत्रों को मिलाकर नगर निगम बनाया जाएगा। शासन ने मंडलायुक्त से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा है। यह प्रस्ताव दोनों नगर पालिकाओं को मिलाकर भेजा जाना है।
विज्ञापन


हालांकि नगर निगम का प्रस्ताव तो पहले भी गया है लेकिन इस बार मथुरा नगर पालिका और वृंदावन नगर पालिका के वार्ड परिसीमन के प्रस्ताव पर शासन की रोक से यह बात बलवती हो गई है कि मथुरा वृंदावन नगर निगम होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने आयुक्त आगरा मंडल आगरा को मथुरा-वृंदावन नगर निगम बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का आदेश जारी किया है। इसमें आदेशित किया है कि नगर पालिका मथुरा और नगर पालिका वृंदावन को मिलाकर नगर निगम बनाया जाना है। इसके लिए प्रस्तावित नगर निगम का प्र्रस्ताव संस्तुति सहित शासन को भेज दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि इससे पहले भी शासन ने संयुक्त प्रस्ताव मांगा था लेकिन बाद में प्रक्रिया शासन में रुकवा दी गई। इसके बाद मथुरा नगर पालिका का सीमा विस्तार कर दिया गया। हालांकि वृंदावन पालिका के सीमा विस्तार का भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन इसे अमल में लाए जाने की प्रक्रिया को एक बार फिर शासन स्तर पर ब्रेक करा दिया गया। इससे मथुरा-वृंदावन के विकास की रफ्तार फिर धीमी हो गई। अब एक बार फिर योगी सरकार का अच्छा संदेश जनपद को मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed