{"_id":"62ab78c7222f7f4bae139375","slug":"mathura-vrindavan-municipal-corporation-got-odf-plus-plus-mathura-news-mtr5193912125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा-वृंदावन नगर निगम को मिला ओडीएफ प्लस प्लस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा-वृंदावन नगर निगम को मिला ओडीएफ प्लस प्लस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में मथुरा-वृंदावन नगर निगम को ओडीएफ प्लस प्लस श्रेणी प्राप्त हुई है। यह श्रेणी मथुरा-वृंदावन नगर निगम को स्वच्छता से जुडे़ सात बिंदुओं पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्राप्त हुई है।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित एजेंसी ने मथुरा-वृंदावन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण उपरांत भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा नगर निगम मथुरा-वृंदावन को ओडीएफ प्लस प्लस की श्रेणी प्रदान की है। उन्होंने बताया कि ओडीएफ प्लस प्लस सर्वेक्षण में सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों व मूत्रालयों का निर्माण एवं संचालन कार्य देखा गया।
मशीनों के माध्यम से सीवर एवं सैप्टिक टैंक की सफाई की व्यवस्था, एसटीपी प्लांटों का संचालन और इनसे निकलने वाले ट्रीटेड वाटर का पुन:प्रयोग तथा घर/कार्यालयों के सैप्टिक टैंकों की प्रत्येक 03 वर्ष में सफाई के लिए मशीनों उपलब्धता तथा इनसे जुड़ी शिकायतों के निस्तारण का आंकलन किया गया।
विज्ञापन
संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया गया। साथ ही नगर निगम ने अपना डाटा एजेंसी को उपलब्ध कराया था। इसी के आंकलन के आधार पर मथुरा को ओडीएफ प्लस प्लस प्रमाणीकरण किया गया है। इससे स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में नगर निगम को उच्च रैंक प्राप्त होना संभावित है।