फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura-Vrindavan ghats to shine on Ganga Dussehra; preparations in full swing

Mathura News: गंगा दशहरा पर चमकेंगे मथुरा-वृंदावन के घाट, तैयारियां तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mathura-Vrindavan ghats to shine on Ganga Dussehra; preparations in full swing
मथुरा। नगर निगम ने 24 जून को मनाए जाने वाले गंगा दशहरा पर्व की तैयारियां तेज कर दी हैं। यमुना के घाटों पर स्वास्थ्य टीम, प्रकाश, जल समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी ताकि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
विज्ञापन

शुक्रवार को भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय पर महापौर विनोद अग्रवाल व नगर आयुक्त जग प्रवेश ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। बैठक में यमुना के दोनों ओर पर बैरिकेडिंग, वस्त्र बदलने के कक्ष, गोताखोर और स्टीमर की व्यवस्था के निर्देश दिए। घाटों की सफाई, मरम्मत, सजावट और प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता के निर्देश अधीनस्थों को दिए। बताया कि गहरे जल वाले स्थानों पर चेतावनी बैनर लगाए जाएंगे। घाटों के दोनों ओर खोया-पाया शिविर भी स्थापित किए जाएंगे। महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा को शुद्ध पेयजल के लिए टैंकर और चल शौचालय की व्यवस्था के निर्देश दिए। घाटों और संपर्क मार्गों पर जलभराव का समाधान, अवैध होर्डिंग तथा बैनर हटाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, अनिल कुमार और सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed