फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura vrandavan road will broad

मसानी चौराहे से सौ शैय्या हॉस्पिटल तक 10 मीटर चौड़ा होगा मथुरा-वृंदावन मार्ग

Thu, 21 Jan 2021 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
mathura vrandavan road will broad
मथुरा। मथुरा से वृंदावन को जोड़ने वाला मार्ग 10 मीटर चोड़ा होगा। मसानी चौराहा से सौ शैया अस्पताल तक चौड़ीकरण का कार्य लोनिवि प्रांतीय खंड ने शुरू कर दिया है। इसके लिए सड़क के दोनों ओर से डेढ़-डेढ़ मीटर जमीन और ली जाएगी। चौड़ीकरण कार्य को जल्द पूरा करने का दावा लोनिवि प्रांतीय खंड अफसर कर रहे हैं।
विज्ञापन

वृंदावन को मथुरा से सीधे जोड़ने वाला मार्ग काफी समय से जाम से जूझ रहा है। इसके चौड़ीकरण के लिए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के कोशिश अब रंग लाई है। इस मार्ग को फोरलेन करने की घोषणा सरकार ने की पर पेड़ बाधा बन गए। इसके बाद लोक निर्माण विभाग को सीवर लाइन डलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

अब पीडब्ल्यूडी को मार्ग को 10 मीटर तक चौड़ा करने की अनुमति मिल गई है। वर्तमान में यह मार्ग सात मीटर का है। ऐसे में सड़क के दोनों ओर से डेढ़-डेढ़ मीटर जगह और ली जाएगी। इसके लिए बाधा बन रही दुकानों को दो से तीन फीट तक तोड़ने का नोटिस तक जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीमी गति से बन रही सड़क, गुणवत्ता दरकिनार
मथुरा। वृृंदावन कुंभ मेले से पहले मथुरा-वृंदावन मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता नजर आ रहा है। खास यह है कि सड़क के निर्माण कार्य में गुणवत्ता को दरकिनार भी किया जा रहा है। प्रशासनिक अफसर और जलनिगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कुंभ मेला से पहले 31 जनवरी तक सड़क के निर्माण को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि यह संभव नजर नहीं आ रहा है। वृंदावन को मथुरा से जोड़ने वाली यह प्रमुख सड़क है। इस मार्ग से वृंदावन बड़े ही आसानी से पहुंचा जा सकता है। ऐसेे में कुंभ में आने वाले संत और श्रद्धालु काफी परेशान होंगे।

10 मीटर चौड़ी होगी मथुरा-वृंदावन सड़क
फिलहाल सड़क की चौड़ाई 10 मीटर की जाएगी। वन विभाग के पेड़ बाधा बनने के कारण ऐसा हो रहा है। जल्द ही अनुमति मिलने के बाद सड़क को 14 मीटर चौड़ीकरण कर फोरलेन बनाया जाएगा। अभी सड़क के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर और बढ़ाया जाएगा।
- सनसवीर सिंह, एक्सईएन लोनिवि, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed