{"_id":"589f5f244f1c1bb41f37821c","slug":"mathura-voting-in-braj-percentes-of-67-27","type":"story","status":"publish","title_hn":" 67.27 प्रतिशत मतदान कर मथुरा जिला ब्रज में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
67.27 प्रतिशत मतदान कर मथुरा जिला ब्रज में अव्वल
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
वाोट करते लाोग
जिले में विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्वक और रिकार्ड मतदान के साथ संपन्न हुआ। इस बार जिले में 67.27 प्रतिशत मतदान हुआ जो कि ब्रज क्षेत्र के जनपदों में सर्वाधिक रहा। इसमें सर्वाधिक वोट मांट विधानसभा क्षेत्र में 69.2 प्रतिशत डाले गए।
छाता में 67.9, गोवर्धन में 67.4 और बलदेव में 68.9 प्रतिशत मतदान हुआ। शहरी क्षेत्र मथुरा विधानसभा मतदान में सबसे पीछे रही फिर भी यहां 60 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में मतदान का यह प्रतिशत 2012 के चुनावों के 65 प्रतिशत के मुकाबले भी अधिक रहा।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के लिए शनिवार को हुए मतदान के लिए सुबह सात बजे ही मतदेय केंद्रों पर लाइन लग गई। मतदान के प्रति लोगों का खासा रुझान देखा गया। शहर और देहात में लोग मतदान के लिए बड़ी संख्या में घरों से निकले।
विज्ञापन
पहले दो घंटे में भले ही मतदान प्रतिशत 11 था, लेकिन अगले दो घंटे में यह आंकड़ा 28-30 प्रतिशत पर पहुंच गया। इसमें मथुरा विधानसभा क्षेत्र को छोड़ बाकी सभी चार विधानसभाओं का रुख लगभग एक समान 30-32 प्रतिशत था।
जबकि मथुरा विधानसभा में 25 प्रतिशत ही वोट पडे़। इसके बाद दोपहर एक बजे तक जिले में 41 प्रतिशत और तीन बजे 53 प्रतिशत के करीब मतदान हो गया। मतदान की रफ्तार एक समान ही रही। सुबह 11 बजे के बाद 11 से 13 प्रतिशत की रफ्तार से मतदान बढ़ता गया।
विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत
मांट 69.2
छाता 67.9
गोवर्धन 67.4
बलदेव 68.9
मथुरा 60.0
----------------------
कुल 67.23