फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Vicious thieves caught stealing in trains

मथुरा: ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़े

Sun, 30 May 2021 08:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Vicious thieves caught stealing in trains
मथुरा। ट्रेनों में यात्रियों को चकमा देकर जेवरात नकदी आदि पार करने वाले गिरोह को जीआरपी ने पकड़ा है। पकड़े गए पांच सदस्यों में एक महिला भी शामिल है जिससे एक लाख से अधिक की नकदी, जेवर तथा मोबाइल भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह रविवार की सुबह प्लेटफार्म संख्या 2 पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच चार युवक और एक महिला पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। जीआरपी ने जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो से एक महिला सहित पांच संदिग्ध लोगों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि वह चोरी करने वाला शातिर गिरोह है। पकड़े गए पांचों ने अपना नाम सुखवीर उर्फ चैटाला निवासी ग्राम बिलौठी थाना चिकसाना भरतपुर, अजय कुमार निवासी खूबनगर करौली राजस्थान, नीनू उर्फ जितेंद्र निवासी तिवारीपुरम जमुनापार मथुरा, नंद किशोर निवासी ग्राम बासौनी आगरा और मीनू उर्फ सोना पत्नी सुरेश निवासी ग्राम बैर थाना विरानी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान बताया।
विज्ञापन

उनके पास से तलाशी में करीब सवा लाख रुपये की नकदी, दो मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, चार जोड़ी चांदी की पायल आधा दर्जन मोबाइल फोन बरामद हुए। थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरोह की महिला सदस्य सभी के लिए ट्रेन में टिकट आरक्षित कराती थी। ट्रेन में सवार गिरोह के सदस्य कोच में घूम-घूम कर यात्रियों का सामान चोरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed