फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: VHP and saints separate themselves from CBI investigation of The Braj Foundation

मथुरा: द ब्रज फाउंडेशन की सीबीआई जांच से विहिप व संतों ने अपने को किया अलग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: VHP and saints separate themselves from CBI investigation of The Braj Foundation
वृंदावन (मथुरा)। संतों और द ब्रज फाउंडेशन के बीच चल रही रस्साकसी के बीच विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष को दिए ज्ञापन को लेकर विहिप एवं संत समाज ने अपने को अलग कर लिया है।
विज्ञापन

सुदामाकुटी में हुई संत सभा में विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय को ज्ञापन देकर द ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पत्रकार विनीत नारायण की सीबीआई जांच की मांग करने वाले मुद्दे पर अखिल भारतीय चतु:संप्रदाय के श्रीमहंत फूलडोल बिहारी दास ने अपने को अलग कर लिया है। रविवार की हुई बैठक में संतों ने कहा कि वह किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन

इधर, विश्व हिंदू परिषद के महानगर जिलाध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि शनिवार को सुदामा कुटी में अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव चंपत राय की अध्यक्षता में एवं अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. जितेंदानंद सरस्वती, संत ज्ञानानंद महाराज, संत सुतीक्षण दास महाराज, अनंतवीर महाराज, संतों एवं धर्माचार्यों के सानिध्य में संत सभा हुई। बैठक में आए संतों, धर्माचार्यों, भागवताचार्यों का विहिप द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

द ब्रज फाउंडेशन ने किया जांच की मांग का समर्थन
द ब्रज फाउंडेशन की सीबीआई जांच की संतों की मांग पर फाउंडेशन ने जांच की मांग को जायज ठहराया है। फाउंडेशन के सचिव रजनीश कपूर ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि जांच की मांग तो हम दो वर्षों से कर रहे हैं। शासन जांच करवा ले, इससे दूध का दूध पानी का पानी सामने आ जाएगा। अभी पिछले हफ्ते ही ये मांग प्रदेश के मुख्य सचिव से भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed