फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura Veteran Cricket Team defeated Hathras by six wickets

Mathura News: मथुरा वेटरन क्रिकेट टीम ने हाथरस को छह विकेट से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Mathura Veteran Cricket Team defeated Hathras by six wickets
मथुरा। उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को जैत स्थित एकता क्रिकेट ग्राउंड पर मथुरा और हाथरस वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें मथुरा वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाथरस की टीम को छह विकेट से हरा दिया। कुलविंदर सिंह बग्गा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हाथरस वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मथुरा की टीम ने 16.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर जीत दर्ज की। मथुरा की ओर से मिंटू कुरैशी ने 31 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन की शानदार पारी खेली। कुलविंदर सिंह बग्गा ने 17 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अवतार चौधरी ने भी किफायती गेंदबाजी कर प्रभावित किया। हाथरस की ओर से भूरा सोनी ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए। जीत पर कृष्णवीर चौधरी, शैलेश मिश्रा और महेश मित्तल सहित अन्य लोगों ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed