फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Vasundhara Raje sought Giriraj ji's milk by mourning her

मथुरा: वसुंधरा राजे ने गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर मांगी मनौती

Mon, 08 Mar 2021 12:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mathura: Vasundhara Raje sought Giriraj ji's milk by mourning her
मथुरा। जतीपुरा के मुखारबिंद मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का किया गया स्वागत। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिन के ब्रज प्रवास पर रविवार को गिरिराज धाम पहुंचीं। पूंछरी राजस्थान में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इसके उपरांत उन्होंने श्रीनाथ मंदिर, मुखारबिंद मंदिर, दानघाटी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। उन्होंने सभा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को परम पवित्र बताते हुए श्रीराम जन्मभूमि निर्माण में सहयोग की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने राजस्थान के पूंछरी में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह गोल्फ कार्ट में सवार होकर पूंछरी लौठा पहुंचीं। यहां से दर्शन कर श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पुलिस सुरक्षा घेरा के बीच गोल्फ कार्ट में बैठ कर जतीपुरा मुखारबिंद पहुंचीं, यहां उन्होंने गिरिराज जी का अभिषेक किया। गिरिराज परिक्रमा करते हुए दानघाटी मंदिर पहुंचीं। दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु के शृंगार दर्शन किए। सेवायत दीपू प्रोहित, रामेश्वर प्रोहित, महेश शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री का चंदन लेप, उत्तरी ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

वसुंधरा राजे ने बताया ब्रज से सिंधिया परिवार का बहुत लगाव है। सभा स्थल पर राजस्थान के कलाकारों ने बम, नगाड़े के साथ होली गायन किया। कलाकारों ने फूलों की होली, मयूर नृत्य, महारास आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पूर्व विधायक अनीता सिंह, मान सिंह, शैली, दीपा सिंह, जवाहर सिंह बैडम, विधायक कारिंदा सिंह, महादेव शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed