{"_id":"607452278ebc3e8d305465be","slug":"mathura-vaccination-exceeds-the-target-mathura-to-defeat-corona-again-srikanth-mathura-news-agr4882636160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: लक्ष्य से अधिक हो टीकाकरण, मथुरा फिर से परास्त करे कोरोना : श्रीकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: लक्ष्य से अधिक हो टीकाकरण, मथुरा फिर से परास्त करे कोरोना : श्रीकांत
विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल का निरीक्षण करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को मथुरा के कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना से सुरक्षा की तैयारियों और टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल और पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र के टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य से अधिक टीकाकरण करने के निर्देश दिए, ताकि जिले में फिर से कोरोना को परास्त किया जा सके।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज टीकाकरण कार्य देश में चल रहा है। अब तक 10.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती तक चलने वाले टीका उत्सव में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हो। डीएम नियमित समीक्षा करें। 82 टीकाकरण केंद्रों में 45 वर्ष से अधिक का एक भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि खेतों से कटाई कर लौट रहे किसानों के लिए देरशाम तक टीकाकरण का प्रबंध करें। डीएम को निर्देश दिए कि मथुरा-वृंदावन के अस्पतालों में बेड की संख्या पर्याप्त हो, 50 प्रतिशत एंबुलेंस रिजर्व हो।
प्रधानमंत्री के ‘दवाई के साथ कड़ाई भी’ के संदेश को ऑडियो-विजुअल माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने एसएसपी को नाइट कर्फ्यू और दिन में बाजारों में भीड़ नियंत्रण का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। नगर निगम और प्रशासन आवश्यकता अनुसार माइक्रो कंटेनमेंट जोन तैयार करें। उन्होंने जिला अस्पताल और पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र के टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण कर कोरोना योद्धाओं का उत्साह बढ़ाया।