{"_id":"610553f48ebc3e36084d7a50","slug":"mathura-uproar-in-honor-ceremony-of-public-representatives-mathura-news-agr501951878","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में हंगामा
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में भाजपा का विरोध करते लोग।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। खंड विकास कार्यालय के सभागार में भाजपा की ओर से आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह हंगामे की भेंट चढ़ गया। भाजपा की रीति-नीतियों का हंगामा करते हुए जमकर विरोध किया गया। हालांकि कुछ देर बाद समाजसेवी प्रीतम सिंह के समझाने के बाद लोग शांत हो गए।
गोवर्धन के ब्लॉक सभागार कक्ष में भाजपा विधायक कारिंदा सिंह की ओर से ग्राम प्रधान, बीडीसी, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों का स्वागत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। मंच पर भाजपा विधायक कारिंदा सिंह, महादेव शर्मा, कमल शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह राणा, सपा लोकदल समर्थित ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह मंच पर बैठे थे।
मंच से जैसे ही भाजपा नेता ने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का बताना शुरू किया, सभागार कक्ष में बैठे जनप्रतिनिधियों ने विरोध शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने विधायक से विकास कार्यों पर सवाल शुरू कर दिए। इसी बीच जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह पहुंचे। विधायक कारिंदा सिंह ने उनको स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कारिंदा सिंह ने बताया कुछ लोग बिना किसी मतलब के विरोध कर रहे हैं, क्षेत्र में भाजपा से बेहतर विकास किसी ने नहीं किया है।