फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: UP Board: Evaluation of answer books backward

मथुरा: यूपी बोर्ड : उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पिछड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Mathura: UP Board: Evaluation of answer books backward
मथुरा। यूपी बोर्ड ने इस बार हाईस्कूल और इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा के साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित कर दिया है। यह दोनों कार्य एक साथ पिछले सप्ताह से जारी हैं। ये दोनों दायित्व शिक्षकों के कंधों पर होने से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य जनपद में पिछड़ रहा है। अब तक सिर्फ ३५ से ५० प्रतिशत ही मूल्यांकन हो सका है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर की करीब चार लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जनपद में तीन मई तक करने को कहा है। तीन केंद्रों पर हो रहे मूल्यांकन का ५० प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। इसमें प्रयोगात्मक विषयों की उत्तरपुस्तिकाएं अब तक सिर्फ ३० से ३५ प्रतिशत, जबकि सामान्य विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करीब ५० प्रतिशत ही हो सका है। इस धीमी गति का कारण मूल्यांकन के दौरान हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का होना है।
विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए परीक्षक बने शिक्षकों को ही प्रयोगात्मक परीक्षा कराने का भी दायित्व मिला हुआ है। इससे एक साथ दोहरे दायित्व के चलते मूल्यांकन पिछड़ रहा है। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. मनवीर सिंह ने कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षा और उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक साथ शिक्षकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इससे मूल्यांकन प्रभावित भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलेबी-कचौड़ी का नाश्ता कर रहे शिक्षक
हाईस्कूल, इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान परीक्षक बने शिक्षक इन दिनों जलेबी-कचौड़ी का नाश्ता कर रहे हैं। दरअसल, आए दिन यूपी बोर्ड की दो चार उत्तरपुस्तिकाओं में १००, २०० के नोट निकल आते हैं। इनका संग्रह करने के बाद संबंधित कक्ष में सभी परीक्षकों के नाश्ते की व्यवस्था होती है। यह दौर तीनों ही मूल्यांकन केंद्रों पर चल रहा है। हालांकि कुछ शिक्षक चुपके से इन नोटों को अपनी जेब में रख लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed