फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Two thugs caught for online cyber crime

मथुरा: ऑनलाइन साइबर अपराध करने वाले दो ठग पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Mathura: Two thugs caught for online cyber crime
मथुरा। शेरगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन साइबर अपराध करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो साइबर ठग पकडे़ हैं। इनके कब्जे से मोबाइल, सिमकार्ड, नकदी और अन्य कागजात बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने साइबर ठगों को पकड़ने के लिए शेरगढ़ पुलिस को लगाया था। पुलिस ने इन ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि थाना प्रभारी सोनू कुमार और उनकी टीम ने सैक्सटार्सन, ओएलएक्स, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को उकसाकर व अश्लील वीडियो बनाकर अवैध तरीके धमकी देकर धन अपने फर्जी बैंक खातों, पेटीएम, फोनपे और गूगल पे इत्यादि में डलवाने वाले श्रम कार्डधारकों के साथ फर्जी तरीके से उनके खातों से पैसा निकालने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन

सीओ छाता ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों सहित गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र शौकत निवासी ग्राम विशंभरा शेरगढ़ और आदिल पुत्र आस मोहम्मद निवासी ग्राम बाबूगढ़ शेरगढ़ हैं। इनके कब्जे से 2 मोबाइल, 105 फर्जी सिमकार्ड, 8 फर्जी आधारकार्ड, एक प्रिंटर व वायोमैट्रिक डिवाइस, 14 हजार रुपये नकद, जिनमें ब्लैकमेलिंग से संबंधित वीडियो, ऑडियो चैट आदि का डाटा प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए युवाओं को जोड़कर देते हैं ट्रेनिंग
थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि साइबर फ्रॉड की घटना करने के अलावा एक संगठित साइबर फ्रॉड करने की ट्रेनिंग देने का भी कार्य भी करते हैं। हरियाणा, राजस्थान के अतिरिक्त मथुरा के ग्राम हाथिया, दौसेरस, विशंभरा, बाबूगढ़ जैसे गांवों के नवयुवकों को साइबर अपराध करके अवैध तरीके से धन अर्जित करने के लिए उकसाते हैं और साइबर अपराध करने के लिए प्रचार-प्रसार करते हैं।

नए लड़कों को ट्रेनिंग देते हैं कि किस तरह ग्राहक को फंसाना है व किन-किन साइटों/एप के माध्यम से सैक्सटोर्सन/अन्य साइबर अपराध किया जा सकता है। उड़ीसा व अन्य राज्यों के फर्जी सिमकार्ड उपलब्ध कराते हैं और सीधे व्यक्तियों का पैसा डालने के लिए अपने फर्जी अकाउंट नए लड़कों को देते हैं। ग्राहकों से पैसा इस अकाउंट डलवाओ क्योंकि पुलिस हम लोगों को नहीं पकड़ पाएगी और फिर नए अपराधियों से निकालने के नाम पर 25 से 30 प्रतिशत का कमीशन लेते हैं। देश के अनेक राज्यों में इन सबके विरुद्ध सैकड़ों में ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed