फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Two teenagers missing from orphanage, stirred up

मथुरा: अनाथ आश्रम से दो किशोरी लापता, मचा हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Two teenagers missing from orphanage, stirred up
वृंदावन (मथुरा)। रमणरेती क्षेत्र क्षेत्र स्थित अनाथालय से दो किशोरियां लापता हो गईं। इस संबंध में अनाथालय की व्यवस्थापिका ने वृंदावन कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। तहरीर के आधार पर जांच में जुटी पुलिस को किशोरियों की लोकेशन गाजियाबाद रेलवे स्टेशन मिली है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अनाथालय में करीब 35 बच्चे रहते हैं। इन बच्चों की देखरेख आश्रम के महंत द्वारा की जाती है। यहां पर बच्चों के लिए भोजन बनाने वाली एक महिला रसोइया और उनकी 15 वर्षीय पुत्री भी रहती हैं। व्यवस्थापिका द्वारा रविवार को दी तहरीर में बताया कि रसोइया की पुत्री 29 अप्रैल को सुबह अपने साथ अनाथालय में रहने वाली एक अन्य किशोरी को साथ कहीं चली गई। शाम तक जब दोनों किशोरियों का पता नहीं चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों किशोरियों के फोटो एवं अन्य जानकारी लेकर प्रदेश के साथ एनसीआर में प्रसारित कराई। एक किशोरी के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया तो पुलिस को पता चला कि वह गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर हैं। स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दोनों किशोरी एक ट्रेन से उतरते हुए प्लेटफार्म पर दिखाई दीं। पुलिस इस आधार पर उनकी तलाश में जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज की गई है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed