फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Two policemen and three health workers of District Hospital also got infected

मथुरा में 39 नए कोरोना मरीज: दो पुलिसकर्मी और तीन स्वास्थ्यकर्मी भी हुए संक्रमित

Sat, 08 Jan 2022 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Jan 2022 12:00 AM IST
सार

मथुरा जनपद में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Mathura: Two policemen and three health workers of District Hospital also got infected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जनपद में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 39 नए मरीज मिले हैं। इनमें दो पुलिसकर्मी और तीन स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। शुक्रवार को मिले संक्रमितों में लगभग एक दर्जन वो लोग हैं, जो दूसरे प्रदेशों से यहां ब्रज भ्रमण के लिए आए हैं। 

विज्ञापन


कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बलदेव, शेरगढ़ के रान्हेरा, छाता, मांट, गणेशरा स्थित राधापुरम, आर्य समाज रोड स्थित तिलक नगर कॉलोनी, मोतीकुंज, बंगाली घाट, आजमपुर टाउनशिप, किकी का नगला वृंदावन, गौधुलिपुरम, कृष्णानगर, वृंदावन के केशीघाट, चैतन्य विहार वृंदावन, रुक्मिणी विहार वृंदावन, तेहरा गांव, गोपेश्वर वृंदावन, बरसाना, चंदनवन, गोविंद नगर, फरह, ओमेक्स सिटी वृंदावन, संत कॉलोनी वृंदावन में संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


वृंदावन कोतवाली में तैनात दो पुलिसकर्मी और सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के तीन स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। मथुरा घूमने आई महिला जिसका यूएसए का पासपोर्ट भी है, उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव है। कोविड प्रभारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग बाहर से आने वाले लोगों के संपर्क में आए स्थानीय लोगों की तलाश कर उनकी जांच भी करा रहा है, जिससे बीमारी को बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम टीकाकरण पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को दिया नोटिस
टीकाकरण कार्य में ढिलाई बरतने पर सीएमओ ने सात स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किए हैं। सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने नौहझील, राल, गोवर्धन, छाता, राया, मांट और फरह के स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को नोटिस दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed