{"_id":"624702935a0ab12b7b653115","slug":"mathura-two-killed-in-separate-road-accidents-mathura-news-mtr5153761189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दिल्ली-आगरा हाईवे पर अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। साथ ही पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।
थाना रिफाइनरी के उपाध्याय पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की सुबह 8 बजे हरगोविंद (68) पुत्र गिर्राज किशोर निवासी कन्हैया पैलेस सहपऊ हाथरस की बाइक को तेजगति से आती बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे हरगोविंद की मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी दुर्घटना थाना जैंत के चौमुंहा के निकट बृहस्पतिवार की देर रात हाईवे पर हुई। इसमें सड़क किनारे खराब खडे़ ट्रक में दो ट्रक भिड़ गए, जिसके परिणाम स्वरूप भिवानी से मथुरा आ रहे ट्रक चालक राजेश (42) पुत्र रामचरन निवासी मुरादपुर थाना बदलापुर जिला जौनपुर की मौत हो गई। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया गया है।