फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Two children died in Jachounda and Nagla Harju

मथुरा: जचौंदा और नगला हरजू में दो बच्चों की मौत

Mon, 13 Sep 2021 07:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Two children died in Jachounda and Nagla Harju
गांव हरजू में वृद्ध महिला का वीपी जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते डेंगू ने तांडव मचा रखा है। लोग बीमारी से कराह कर दम तोड़ रहे हैं। मृतकों के तीमारदार स्वास्थ्य अधिकारियों के पैरों में गिरकर गुहार लगा रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी व्यवस्थाओं के नाम पर लीपापोती करने में जुटे हैं। रविवार देर शाम गोवर्धन ब्लॉक के नगला हरजू में एक 5 वर्षीय बच्ची व जचौंदा में 3 वर्षीय बच्चे की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। इस तरह जचौंदा में मरने वालों की संख्या चार से बढ़कर 5 हो गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जचौंदा में लोग बीमारी से बुरी तरह से टूट चुके हैं। इस गांव में सैकड़ों लोग बीमारी की चपेट में आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाकर ओपीडी में उपचार दिया था, कुछ लोगों ने निजी अस्पताल से उपचार लिया, ज्यादातर लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौट आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब 17 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। एक बच्ची के हालात अभी भी चिंताजनक बताते हैं। चार लोगों की पूर्व में उपचार के दौरान मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को निशांत (3) पुत्र देवी सिंह निवासी जचौंदा की उपचार के दौरान मौत हो गई। निशांत सहित यहां बुखार से मरने वालों की संख्या चार से बढ़कर 5 हो गई है। उधर, नैनु पट्टी ग्राम पंचायत के मजरा हरजू में माधुरी (5) पुत्री एलम सिंह की रविवार को मौत हो गई। ग्राम प्रधान डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची को कई दिनों से बुखार आ रहा था। जिसे संयुक्त जिला चिकित्सालय वृंदावन में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने डेंगू के लक्षणों की पुष्टि की थी। रविवार को उपचार के दौरान माधुरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जचौंदा निवासी विजय राघव ने बताया कि उपचार के अभाव में निशांत की मौत हुई है।
जचौंदा में एक 3 वर्षीय बच्चे की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। गांव के 17 मरीज भर्ती थे, 7 मरीज स्वस्थ होकर घर आ गए हैं। 10 मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती बताए हैं। स्वास्थ्य टीम हालातों पर नजर बनाए है। गांव में ओपीडी भी चल रही है।
- डॉ. विमल उपाध्याय, चिकित्सा अधीक्षक राल
नैनु पट्टी के मजरा हरजू में डाला स्वास्थ्य टीम ने डेरा
बच्ची के मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत नैनु पट्टी के मजरा हरजू में डेरा डाल दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में ओपीडी सुविधा शुरू कर मरीजों को दवाइयां दीं। रैपिट किट से मलेरिया टेस्ट किए। महिला हंसा देवी (35) की तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह ने दी है।

कुल 288 आए, 258 मरीज ठीक: रचना
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि सोमवार को 8 मरीज सही होकर घर गए हैं तथा शेष मरीजों की तबियत में सुधार है, उन्हें भी शीघ्र ही स्वस्थ करके डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। जनपद में अब तक कुल-288 केस आए थे, जिनमें से 258 मरीज सही होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed