फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Today is the last date for master data of 246 educational institutions

मथुरा: 246 शिक्षण संस्थाओं के मास्टर डाटा के लिए आज आखिरी तारीख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Today is the last date for master data of 246 educational institutions
मथुरा। करोड़ों की छात्रवृत्ति घोटाले के बाद भी शिक्षण संस्थाएं छात्रवृत्ति के मामले में लापरवाही बरत रही है। शासन तथा विभाग द्वारा कई दफा मौका दिए जाने के बाद भी 226 उच्च शिक्षण संस्थाओं ने मास्टर डाटा लॉक करने के बाद समाज कल्याण विभाग में अभिलेख जमा नहीं किए हैं। इन संस्थाओं के लिए शासन ने 9 नवंबर तक का समय दिया है। जबकि विभाग में अभिलेख जमा करने के लिए आज ८ नवंबर ही आखिरी मौका होगा।
विज्ञापन

जनपद में कुल 562 उच्च शिक्षण संस्थाएं हैं, जिनमें से 122 शिक्षण संस्थाओं ने पूर्व ही मास्टर डाटा लॉक कर विभाग को अभिलेख सौंप दिए थे लेकिन 440 उच्च शिक्षण संस्थाओं द्वारा बाद में मास्टर डाटा लॉक किया गया, जिनमें से 194 शिक्षण संस्थाओं ने तो समाज कल्याण विभाग को छात्रवृत्ति के आवेदन करने वाले छात्रों की फीस और सीट संबंधी अभिलेख सौंप दिए, लेकिन बाकी 246 द्वारा कोई भी अभिलेख विभाग को नहीं सौंपा गया। जिसकी जानकारी विभाग ने शासन को दे दी है। शासन ने इस संबंध में ऐसी उच्च शिक्षण संस्थाओं को 9 नवंबर तक का मौका दिया है।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए छात्रों का विवरण देने वाला मास्टर डाटा लॉक करना था। इनमें से अभी तक सिर्फ १९४ शिक्षण संस्थाओं ने मास्टर डाटा लॉक किया है। बाकी ने मास्टर डाटा तो लॉक किया ही नहीं बल्कि इससे पूर्व छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों की फीस और सीट के विस्तृत जानकारी संबंधी अभिलेख अभिलेख समाज कल्याण विभाग में जमा नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने विद्यालयोें की इस लापरवाही को गंभीरता से लिया है और उन्हें मात्र 9 नवंबर तक का समय दिया है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि 9 नवंबर तक मास्टर डाटा से संबंधित जानकारी समाज कल्याण विभाग को नहीं दी तो फिर मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed