फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Tinshed exploded in Tantigaon, boy injured

मथुरा: टैंटीगांव में टिनशेड उड़ी, बालक घायल

Wed, 16 Jun 2021 07:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Tinshed exploded in Tantigaon, boy injured
बारिश से सुरीर क्षेत्र में कच्ची ईंटों के फड़ों में भरा पानी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। मंगलवार की शाम आई आंधी और बारिश का असर बुधवार को भी देखने को मिला। जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर पड़े और विद्युत पोल धराशायी हो गए। इससे रास्ते अवरुद्ध हो गए। विद्युत पोल टूटने से शहर से लेकर देहात तक बिजली गुल हो गई। मथुरा-वृंदावन रोड पर कई पेड़ गिरने से मार्ग बंद रहा। इधर, टैंटीगांव में तेज आंधी व बारिश के चलते गरीब वाल्मीकि का आशियाना गिरकर बिखर गया। घर के गिरने से 7 वर्षीय बच्चा भी घायल हो गया।
विज्ञापन

मशीचरन ने परिवार के लालन पालन के लिए एक कमरा तथा टिनशेड डाल रखा था। मंगलवार की शाम आई अचानक तेज आंधी में टिनशेड उड़ी और ईंटें गिरीं तो वहां से लोग भाग खड़े हुए। लेकिन उनका नाती नीमा पुत्र अशोक (7) घायल हो गया। वहीं, बारिश से जहां खेतों में खड़ी मूंग की फसल नष्ट होने के कगार पर है। क्षेत्र में करीब चार दर्जन से अधिक ईंट-भट्ठों पर पथी पड़ीं कच्ची ईंट गलने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

किसान सत्यप्रकाश लवानियां, ग्याप्रसाद लवानियां, कन्हैया लाल राघव, मुकेश कुमार आदि किसानों का कहना है बारिश से फसल में नुकसान हुआ है। इसके अलावा ज्वार, बाजरा आदि फसलों को फायदा हुआ है। जिला ईंट-भट्ठा एसोसिएशन के महामंत्री भानुप्रकाश वार्ष्णेय का कहना है कि इस समय ईंट-भट्ठों पर कच्ची ईंटों की पथाई कार्य चल रहा था। लाखों रुपये की कच्ची ईंट गल गई। राधाकुंड में घंटों बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed