फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The streets of the mound resonated with the sticks of the Hurriyarins, the stormtroopers were battered

मथुरा: हुरियारिनों की लाठी के प्रहार से गूंजी टीले की गलियां, पस्त हुए हुरियारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The streets of the mound resonated with the sticks of the Hurriyarins, the stormtroopers were battered
राधाकुंड में हुरंगा खेलती हुरियारिनें व हुरियारे। - फोटो : MATHURA
राधाकुंड (मथुरा)। श्रीधाम राधाकुंड के टीले के ऊपर मंगलवार को लठामार होली देखने के लिए दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

हुरियारिनों की लाठियों के प्रहार से टीले की गलियां गूंज उठी। हुरियारिनों के जोश के आगे हुरियारे पस्त नजर आए। इस दौरान अबीर-गुलाल के साथ प्राकृतिक रंगों व फूलों की बरसात से समूचा टीला नहा उठा।
गोपी स्वरूप हुरियारिनों ने ग्वाल स्वरूप हुरियारों की लाठी से खूब खबर ली। तीन घंटे तक प्रेम पगी लाठियां बरसती रहीं। ढप, झांज, मजीरा, मृदंग की धुन पर ग्वाल नृत्य करते रहे। आत्म विभोर करने वाली इस होली में देश-विदेश के लोगों ने भाग लिया। लठामार होली शुरू होने से पहले लोगों ने चंदन के टीके लगाए। मेरी चुनरी में लग गयौ दाग री, ऐसौ चटक रंग डारौ, गाते हुए हुरियारों ने अबीर गुलाल और फूल की पंखुड़ियों की जम कर वर्षा की। इस बार नई नवेली दुल्हनों ने भी लठामार होली खेली।
विज्ञापन

भोलेनाथ से होली खेलने की अनुमति
राधाकुंड की लठामार होली खेलने से पहले हुरियारों ने भोले नाथ के मंदिर पहुंच कर माथा टेका और होली खेलने की अनुमति मांगी। समाज ने होली के रसिया गाकर समारोह में चार चांद लगा दिए। यहां होने वाले दृश्य द्वापर में हुई लठामार होली की याद ताजा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed