फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The miscreant absconded by snatching the purse of a devotee of Maharashtra in Giriraj Parikrama

मथुरा: गिरिराज परिक्रमा में महाराष्ट्र की श्रद्धालु का पर्स छीन कर बदमाश फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The miscreant absconded by snatching the purse of a devotee of Maharashtra in Giriraj Parikrama
गोवर्धन (मथुरा)। महाराष्ट्र की एक महिला श्रद्धालु गिरिराज परिक्रमा मार्ग में छिनैती का शिकार हो गई। बदमाश उसके हाथ से पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में 16000 रुपये, एक सोने की जंजीर, मोबाइल फोन एवं जरूरी दस्तावेज बताए गए हैं। महिला ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालु नेमा जायसवाल के नेतृत्व में महिलाओं का एक दल वृंदावन होते हुए गोवर्धन पहुंचा। राधाकुंड निवासी गौर गोपाल के साथ गिरिराजजी की परिक्रमा लगाने गए।
विज्ञापन

रात करीब 2 बजे श्रद्धालुओं का दल इंद्रपूजा स्थल पहुंचा ही था कि पर्वत की ओर से आए दो अज्ञात बदमाशों ने नेमा जायसवाल के हाथ से पर्स छीन लिया और भाग गए। महिला ने गोवर्धन पुलिस को तहरीर दी है। गौर गोपाल ने बताया कि मंगलवार को नेमा जायसवाल, रेखा शर्मा, जूही, जयश्री मिश्र, बबीता, अनुराधा आदि निवासीगण वेस्ट मुंबई के साथ रात में गिरिराज परिक्रमा लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्र पूजा स्थल के समीप गिरिराज पर्वत से बदमाश आए, नेमा से पर्स छीन कर भाग गए। थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया पर्स चोरी की तहरीर मिली है, कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed