फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The dead body of the married woman was found hanging on the gutter, the noose of the sari was around her neck.

मथुरा: विवाहिता का शव गाटर पर लटका मिला, गले में था साड़ी का फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The dead body of the married woman was found hanging on the gutter, the noose of the sari was around her neck.
महावन (मथुरा)। थाना महावन के गांव बंदी में होली पर विवाहिता का शव गाटर पर लटका मिला।
विज्ञापन

गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या करके शव को लटकाया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
अलीगढ़ की रहने वाले सत्यपाल सिंह की बेटी नूतन (३०) का विवाह महावन के गांव बंदी निवासी स्व. युधिष्ठर सिंह के बेटे दीपक से छह साल पहले हुआ था। पिता का आरोप है कि लगातार दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उसी के चलते उनकी बेटी की हत्या करके उसके शव को गाटर पर लटकाकर सुसाइड का रूप दिया जा रहा है। मृतका का पति किसान है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमर सिंह परमार ने बताया कि मृतका के एक बेटी और बेटा हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। तहरीर मिलने पर ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed