फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The blueprint for the development of the district drawn with oath to the district panchayat president

मथुरा: जिला पंचायत अध्यक्ष को शपथ के साथ खिंचा जिले के विकास का खाका

Mon, 12 Jul 2021 07:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The blueprint for the development of the district drawn with oath to the district panchayat president
मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी के शपथ ग्रहण के साथ ही जिले के गांवों का विकास का खाका खिंचने लगा। सोमवार को पहले वेटरनेरी विवि में डीएम नवनीत सिंह चहल ने अध्यक्ष को शपथ दिलाई। उसके बाद जिला पंचायत के हॉल में जिला पंचायत की पहली बैठक आयोजित हुई, जिसमें छह समितियों के गठन का अधिकार जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को दे दिया।
विज्ञापन

सोमवार शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सुबह 11 बजते ही प्रारंभ हो गया। डीएम द्वारा अध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद अध्यक्ष ने एक-एक करके सभी 32 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह व मांट विधायक श्याम सुंदर शर्मा के अलावा सीडीओ डॉ. नितिन गौड़, डीपीआरओ प्रीतम सिंह सहित जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन

पहली बैठक में ही आमने-सामने हुई भाजपा व बसपा
जिला पंचायत की पहली बैठक में ही भाजपाई और बसपाइयों में ठन गई। बसपा द्वारा भाजपा को दिए गए समर्थन के मुद्दे पर निर्दलीय चुनकर आईं देववती देवी के पुत्र नरदेव चौधरी व प्रदेश मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के प्रतिनिधि ने कहा कि बसपा के 13 सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने भाजपा को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके इस समर्थन संबंधी बयान पर सदन में मौजूद बसपा नेता श्याम सुंदर शर्मा ने तुरंत ही अपनी सफाई दे डाली। कहा कि उन्होंने समर्थन भाजपा को नहीं दिया है बल्कि किशन चौधरी को दिया है। जिसके बाद नरदेव चौधरी ने तुरंत पूर्व मंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें बोलने से कैसे रोका जा सकता है, वह तो अपनी बात कह रहे हैं। उन्होंने कई सदस्यों को इंगित करते हुए कहा कि जो चरण वंदन कर रहे हैं, वह करें। इस मामले को लेकर दोनों तरफ से खूब जवाब-सवाल हुए। बैठक में विकास के मुद्दे पर नाली और खड़ंजा की मांगें उठाई गईं।
किशन चौधरी भी भाजपा के हैं: नरदेव चौधरी
मैंने सदन में सिर्फ बसपा के सदस्यों को धन्यवाद दिया था, जिस पर पूर्व मंत्री ने आपत्ति की। जिसके बाद मैंने कहा कि किशन चौधरी भी तो भाजपा से ही हैं। वह प्रदेश के मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के प्रतिनिधि के रूप में सदन में मौजूद थे।

बलदेव विधायक के अनुमोदन का किया विरोध
बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने जैसे ही सदन में छह समितियों के गठन पर प्रस्ताव और अनुमोदन किया तो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य अनूप चौधरी ने इसका विरोध किया और कहा कि सदन की परंपरा के अनुरूप ही जिला पंचायत अध्यक्ष को समितियों के गठन की शक्ति प्रदान की जा रही है न कि अनुमोदन के कारण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed