फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The bike collided with the bridge, the brother sitting behind fell in the canal, died due to drowning

मथुरा: पुल से बाइक टकराई, पीछे बैठा भाई गिरा नहर में, डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 08:43 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The bike collided with the bridge, the brother sitting behind fell in the canal, died due to drowning
महावन (मथुरा)। बलदेव-राया मार्ग पर मांट ब्रांच गंग नहर के पुल की रेलिंग से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा एक भाई नहर में गिर गया। उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम 7 बजे भूपेंद्र निवासी हथकौली थाना बलदेव भाई मोहकम सिंह (55) के साथ राया से गांव लौट रहा था। राया-बलदेव मार्ग पर अचानक नहर के पुल की रेलिंग से बाइक टकरा गई। बाइक पर पीछे बैठा मोहकम सिंह उछल कर नहर में गिर गया।
विज्ञापन

भूपेंद्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। मोहकम सिंह को पानी में खोजने लगे। कुछ देर बाद मोहकम सिंह को नहर से बेहोशी की हालात में बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहकम सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी सुधीर राठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed