फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The accused who gang-raped the woman and beat up the daughters were not caught

मथुरा: महिला से सामूहिक दुष्कर्म और बेटियों को पीटने वाले आरोपी नहीं चढ़े हत्थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The accused who gang-raped the woman and beat up the daughters were not caught
मथुरा। घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म और बेटियों से मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को हाईवे पुलिस पकड़ने में नाकाम रही है। पीड़िता अपनी और बेटियों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है। पीड़िता ने एक बार फिर पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना इगलास के एक गांव की रहने वाली महिला के संग छेड़छाड़ करके आरोपी छेछऊ, इगलास निवासी भोला और नगला रजुआ, इगलास निवासी उमेश ने वीडियो बना लिया था। हालांकि पीड़िता ने इसका मुकदमा इगलास में दर्ज कराया था। लगातार आरोपी पीड़िता को परेशान कर रहे थे। इसके चलते पीड़िता इगलास से छोड़कर मथुरा के थाना हाईवे की एक कॉलोनी में किराए पर रहने लगी।
विज्ञापन

आरोपी यहां भी आ धमके। ३१ जुलाई को महिला दो बेटियों के संग घर में थी तो आरोपी घुस आए। दोनों ने यहां पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेटियों से मारपीट की। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते भाग खड़े हुए। पीड़िता ने थाना हाईवे पर इसकी शिकायत की, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार आईजी आगरा नचिकेता झा के आदेश पर थाना हाईवे ने २५ अगस्त को मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

४ दिन बीतने के बाद भी हाईवे पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed