{"_id":"6247164289662369ab1bc018","slug":"mathura-the-accused-are-pressurizing-the-victim-s-family-to-resign-by-threatening-the-victim-s-family-mathura-news-mtr5153860112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आरोपी पीड़ित परिवार को धमकी देकर बना रहे राजीनामे का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आरोपी पीड़ित परिवार को धमकी देकर बना रहे राजीनामे का दबाव
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। करीब एक साल पहले 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया था। गरीब परिवार इतना डर गया कि वह पुलिस में शिकायत नहीं कर सका।
जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत की। एक आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन तीन अभी भी फरार हैं। पिछले दिनों पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया था।
फरार चल रहा दुष्कर्मी पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं कि राजीनामा कर लो अन्यथा अंजाम बुरा होगा। कनकधारा फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम ने पीड़िता और उसके परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
पीड़ित परिवार के मुताबिक वह मथुरा की एक कॉलोनी में रहते हैं। भरतो, सुशील, गौरव व गिरीश निवासी एक कॉलोनी जानपहचान के लोगों का घर में आना जाना था लेकिन यह पता नहीं थी कि उनकी नजर बेटी पर है।
विज्ञापन
उन्होंने बेटी को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। इसी भय के कारण बेटी कुछ बता नहीं सकी लेकिन बेटी का पेट बढ़ता देख जब डॉक्टर से चेकअप कराया तो पता चला कि वह करीब सात माह की गर्भवती थी। इसी बीच आरोपी गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगे। इसके बाद पीड़िता की मां ने शहर कोतवाली में चारों के खिलाफ १७ फरवरी २०२२ को दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी भरतो को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन अब भी फरार हैं। पीड़िता ने करीब एक माह पहले बच्चे को जन्म दिया। डॉ. लक्ष्मी गौतम ने बताया कि पीड़िता की मां से मिलकर पूरी जानकारी ली है। मां ने बताया कि उसकी पुत्री ने चाइल्ड लाइन की मदद से बच्चे को जन्म दिया है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।