{"_id":"62fcf7f37541db3cbd4cadd2","slug":"mathura-thakurji-will-be-seated-in-shri-harikanta-dress-amidst-sarang-shobha-flower-bungalow-mathura-news-mtr5224240172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ‘सारंग शोभा’ पुष्प-बंगले के बीच ‘श्रीहरिकांता’ पोशाक में विराजमान होंगे ठाकुरजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ‘सारंग शोभा’ पुष्प-बंगले के बीच ‘श्रीहरिकांता’ पोशाक में विराजमान होंगे ठाकुरजी
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बारे में जानकारी देते संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं गोपेश्वर ना
- फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में विराजमान श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार इस बार जन्माष्टमी पर ‘श्रीहरिकांता’ पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। इस दिव्य पोशाक का निर्माण सिल्क, जरी, रेशम आदि सामग्रियों से किया गया है। श्रीहरिकांता पोशाक में ठाकुरजी को ‘सारंग शोभा’ पुष्प-बंगले के बीच विराजमान किया जाएगा।
बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण का जन्ममहोत्सव शास्त्रीय मर्यादाओं एवं परंपराओं के अनुसार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर जन्मस्थान की साज-सज्जा, ठाकुरजी की पोशाक, शृंगार नयनाभिराम होंगी। इस दौरान भक्तों को जन्मभूमि की अद्भुत छटा की अनुभूति होगी। भगवान श्रीकृष्ण की प्राकट्य भूमि गर्भ गृह को कारागार के रूप में सजाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस मौके पर ठाकुरजी श्रीहरिकांता’ पोशाक धारण करेंगे। इस पोशाक में मयूराकृति की थीम पर लता-पता, वृक्षपत्र मनोरम-बेल आदि आकृतियां बहुत ही कलात्मक रूप से उकेरी गई हैं। ब्रज के मंदिरों की प्राचीन कला एवं भावना के अनुरूप इस पोशाक का निर्माण कराया गया है। मयूर आकृतियों के दर्शन भी मनोहारी पोशाक में होंगे। ‘श्रीहरिकांता’ पोशाक और ‘सारंग-शोभा’ पुष्प बंगले में विराजमान भगवान श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार के दर्शन निश्चित ही अलौकिक एवं मनोहारी होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जन्म महाभिषेक का मुख्य कार्यक्रम रात 11:00 बजे शुरू होगा। रात 12:00 बजे भगवान के प्राकट्य के दर्शन होंगे। जन्ममहाभिषेक श्रीकृष्ण -जन्मस्थान और श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट अयोध्या के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास महाराज के सानिध्य में होगा।
भागवत भवन में महाभिषेक कार्यक्रम...
- श्री गणपति एवं नवग्रह स्थापना-पूजन आदि रात 11:00 बजे से।
- सहस्त्रार्चन (कमल पुष्प एवं तुलसीदल से) रात 11:55 बजे तक।
- प्राकट्य दर्शन के लिए पट बंद रात 11:59 बजे।
- प्राकट्य दर्शन/आरती रात 12:00 बजे से 12:05 बजे तक।
- पयोधर महाअभिषेक (कामधेनु) रात 12:05 बजे से 12:20 बजे तक।
- रजत कमल पुष्प में विराजमान ठाकुरजी का जन्म- महाभिशेक रात 12:20 बजे से 12:40 बजे तक।
- शृंगार आरती रात 12:40 बजे से 12:50 बजे तक।
- शयन आरती रात 1:25 बजे से 1:30 बजे तक।
-