फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Terror is not over for monkeys, they are getting attacked

मथुरा: बंदरों को आतंक नहीं हुआ खत्म, हो रहे हैं हमलावर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Terror is not over for monkeys, they are getting attacked
घर के दरवाजे व टिनशेड पर बैठा बंदरों का झुंड।
मथुरा। शहर में बंदरों का उत्पात कम होने की बजाए बढ़ता जा रहा है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कभी-कभार तो यह बंदर हमलावर भी हो जाते हैं। इससे लोगों को अब घर से निकलने में डर सताने लगा है। जल्द ही इन बंदरों को पकड़ने का अभियान नहीं चलाया गया तो लोग सड़क पर उतर सकते हैं।
विज्ञापन

शहर को ऐसा कोई ही कोना होगा, जहां घरों की छत और गलियों में बंदरों का झुंड न दिख जाए। झुंड में चलने वाले इन बंदरों के कारण लोग अब घरों से निकलने में घबराने लगे हैं। जयसिंहपुरा के श्याम बघेल ने बताया कि बंदरों के कारण बच्चों का घर निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

झुंड में चलने वाले यह बंदर कभी भी हमलावर हो जाते हैं। दिन तो छोड़ो, रात में यह छतों पर उछलकूद करते रहते हैं। कच्ची सड़क निवासी राजू शर्मा भी बंदरों के आतंक से काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि बंदरों कम होने की बजाए लगातार बढ़ ही रहे हैं। सर्दी के मौसम में छत पर बैठना भी परेशानी का सबब बन गया है। जल्द ही बंदर पकड़ने का नगर निगम प्रशासन ने अभियान नहीं चलाया तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हैं बड़ी तादात में बंदर
- चौबियापाड़ा, डैंपियर नगर, जयसिंहपुरा, कुशक गली, कृष्णानगर, महोली रोड, आर्यसमाज रोड, घीयामंडी, मंडी रामदास, कच्ची सड़क, बैरागपुरा, डीएवी स्कूल के पास, महाविद्या कॉलोनी, गोविंद आश्रम, गोविंदनगर, वृंदावन, जगन्नाथपुरी, सदर बाजार, कृष्णापुरी आदि जगह शामिल हैं।

केवल दो हजार ही पकड़े नगर निगम ने बंदर
नगर निगम ने दो बार बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया। इस दो बार के अभियान में लगभग २ हजार ही बंदर पकड़े गए। नगर निगम इन बंदरों को चंबल में छोड़ने का दावा कर रहा है, फिर कम होने की बजाए बंदरों की संख्या में इजाफा कैसे हुआ।
जल्द ही बंदर पकड़ने का अभियान फिर चलाया जाएगा। अनुमति मिलते ही अभियान चलाकर बंदरों को पकड़कर चंबल में छोड़ा जाएगा।
-अनुनय झा, नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed