फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Tahrir against four for beating, robbing and shooting youths

मथुरा: युवकों से मारपीट, लूट व गोली मारने के मामले में चार के खिलाफ तहरीर

Thu, 07 Oct 2021 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Tahrir against four for beating, robbing and shooting youths
छाता (मथुरा)। मथुरा मंडी में गेहूं बेच कर अपने गांव अहूरी जा रहे बाइक सवार दो युवकों से मारपीट कर गेहूं बिक्री के रुपये लूटने तथा गोली मारकर घायल करने के मामले में पीड़ित पक्ष ने गांव के चार लोगों के खिलाफ छाता कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने 24 घंटे व्यतीत होने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे बुधवार की रात गांव अहूरी निवासी नीरज पुत्र जगदीश, सुनील सिंह पुत्र दीवान सिंह मथुरा मंडी में गेहूं बेच कर रात 8:30 बजे गांव लौट रहे थे। नीरज ने बताया कि वह और उसका चचेरा भाई सुनील गेहूं बेच कर घर आ रहे थे। रास्ते में नाले के निकट नामजदों ने उनके ऊपर लाठी-डंडों से वार किया। उन्होंने गेहूं बिक्री के 87000 रुपये छीन लिए।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने उनके ऊपर गोली चला दी। गोली लगने से सुनील घायल हो गया। आरोपियों ने डंडे मार कर उसका सिर फोड़ दिया। बाइक को भी तोड़ फोड़ कर भाग गए। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को सीएचसी छाता पर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सुनील को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद भी छाता पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ितों का कहना है कि एसएसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed