फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: STF's eye on CFI members caught in Lucknow

मथुरा: लखनऊ में पकड़े सीएफआई सदस्यों पर भी एसटीएफ की नजर

Tue, 02 Mar 2021 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mathura: STF's eye on CFI members caught in Lucknow
मथुरा। एसटीएफ की नजर एटीएस द्वारा लखनऊ में पकड़े गए दो और सीएफआई सदस्यों पर है। वह जल्द ही उनकी छानबीन शुरू कर सकती है। मंगलवार को सीएफआई के चार सदस्यों को अदालत में पेश किया जाएगा। इस दौरान एसटीएफ भी अदालत में मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

हाथरस में दुष्कर्म के मामले के बाद मांट पुलिस द्वारा पकड़े गए सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) के चार सदस्य फिलहाल मथुरा जेल में बंद हैं। पकड़े गए चारों सिद्दीकी कप्पन, आलम, अतीकुर्ररहमान और मसूद अहमद की सुनवाई एडीजे प्रथम अनिल कुमार पांडे की अदालत में चल रही है, जबकि एक अन्य सदस्य रऊफ को भी एसटीएफ ने जेल भेजा है। अब इस संबंध में मंगलवार को एडीजे प्रथम की अदालत में सुनवाई है। सूत्रों के अनुसार एसटीएफ द्वारा कुछ दिन पूर्व लखनऊ में एटीएस द्वारा पकड़े गए दो अन्य सदस्यों पर भी एसटीएफ की नजर है। एसटीएफ इसकी जानकारी जुटा रही है कि क्या इनका जेल में बंद सीएफआई सदस्यों से कोई कनेक्शन है। डीजीसी शिवराम तरकर ने बताया कि मंगलवार को केस की तारीख है। सभी सदस्य अदालत में पेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed