फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Shri Radha Ballabh is found in the Kunj Gallin of Vrindavan...

मथुरा: वृंदावन की कुंज गलिन में श्री राधा बल्लभ मिलते हैं...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Shri Radha Ballabh is found in the Kunj Gallin of Vrindavan...
वृंदावन राधावल्लभ मंदिर में भजन गाते जेएसआर मधुकर। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। श्रीराधावल्लभ लाल के पारंपरिक खिचड़ी महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को विविध धार्मिक आयोजन हुए।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित भजन संध्या में सूफी भजन गायक जेएसआर मधुकर, शशि सखी एवं भावना सखी ने अपने स्वरों के माध्यम से रसिक जनों के पदों को पिरोकर भक्तों को सराबोर कर दिया। जेएसआर मधुकर ने वृंदावन की कुंज गलिन में श्रीराधावल्लभ मिलते हैं... भजन सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया।
उन्होंने नट नागरा दुख भंजना, मनमोहना सुख सागरा भजन सुनाया। श्रीराधावल्लभा प्रीत की रीत रंगीलो ही जाने, झनक झनक पायल बाजे पायलिया भजन प्रस्तुत किया। श्री राधारानी से मिलना बहुत जरूरी, राधावल्लभ नैन अनी सो नैन हमारे अटके आदि भजन सुनाए।
विज्ञापन

टीकैत अधिकारी आचार्य श्रीहित राधेश लाल गोस्वामी, युवराज श्रीहित मोहित मराल गोस्वामी, शोभित लाल गोस्वामी, आनंद गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, सुकृत गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी, विशाललाल गोस्वामी, नवेली शरण बाबा, नागरी दास बाबा, पुरुषोत्तम बाबा, लाडली शरण बाबा, उमेश बाबा व उत्तम दास बाबा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed