फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura'Shri Krishna Govind Hare Murari Hey Nath Narayan Vasudev'

मथुरा: ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेव’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
mathura'Shri Krishna Govind Hare Murari Hey Nath Narayan Vasudev'
मथुरा। ब्रज रज उत्सव में प्रस्तुति देते प्रख्यात भजन गायक सुरेश वाडेकर। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। कुंभ मेला स्थल पर लगे ब्रज रज उत्सव में आनंद बरस रहा है। हर दिन देश के जाने माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। रविवार की शाम बॉलीवुड गायक सुरेश वाडेकर ने अपनी जादुई आवाज से हुनर हाट में आए लोगों का मनोरंजन किया। इससे पहले रविवार की शाम रेंम्बो सर्कस के कलाकारों ने अपने हुनर से लोगों को आनंदित किया। लगभग एक घंटे के इस शो को देखने के लिए दूर-दूर से लोग हुनर हाट में पहुंचे। रविवार की शाम रेम्बो सर्कस का यह आखिरी शो था।
विज्ञापन

इसके बाद रात लगभग 8 बजे जैसे ही बॉलीवुड फिल्मों के गायक सुरेश वाडेकर मंच पर पहुंचे लोगों ने खड़े होकर और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सुरेश वाडेकर ने अपनी जादुई आवाज से श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेव, भजन सुनाया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पायो जी मैने राम रतनधन पायो, यशोमति मैया से बोले नंदलाल राधा क्यूं गोरी मैं क्यू काला और बड़ी देर भई नंदलाला तेरी राह तके ब्रजवाला भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों की फरमाइश के बाद उन्होंने लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है, और इस दिल में क्या रखा है तेरा ही नाम लिखा रखा है सुनाया। इसके बाद सुरेश वाडेकर ने मैं हूं प्रेम रोगी मेरी दवा तो कराओ सुनाया, तो पंडाल तालियों से गूंज उठा। अंत में उन्होंने फिल्म माचिश का गीत चप्पा चप्पा चले सुनाकर कार्यक्रम को विश्राम दिया। सांसद हेमा मालिनी और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा ने उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी की शरण में पहुंचे सुरेश वाडेकर
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर सुरेश वाडेकर रविवार को श्रीबांकेबिहारी की शरण में पहुंचे। ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर मनौती मांगी। ब्रजरज उत्सव में सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुति देने से पहले बॉलीवुड गायक सुरेश वाडेकर ठाकुर बांकेबिहारी के मंदिर पहुंचे।

जहां सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी व पदम गोस्वामी ने वाडेकर से विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। श्रीनाथ गोस्वामी ने वाडेकर को ठाकुरजी की प्रसादी व पटका भेंट किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वृंदावन आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यहां से स्वामी हरिदास की कृपा से पूरे विश्व को शास्त्रीय संगीत की शिक्षा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed